बलिया में अवाया दुर्गा मंदिर के पास हंसुआ से हमला: दो किशोर गंभीर हालत में रेफर, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत उभांव थाना क्षेत्र के अवाया दुर्गा मंदिर के पास हंसुआ व चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात में 16 वर्षीय शिवम और 15 वर्षीय नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सीयर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं 14 वर्षीय अभय को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार घायलों की मांसपेशियां बुरी तरह कट जाने से हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
'भारत मीडिया' के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए उभांव पुलिस ने जानकारी दी है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#BalliaNews #Ubhaon #CrimeNews #BharatMedia #BreakingNews #UttarPradesh