Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
usr44156158
आश्रय ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
Patna Rural, Patna
| Aug 16, 2026
#feel good stories
#national
MORE NEWS
नवगछिया पुलिस की कार्रवाई से 101 चेहरे पर आई मुस्कान .......
Patna Rural, Patna | Aug 17, 2026
आज दिनांक 17.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली गई। 🔹 जिला पदाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। 🔹 अकोढ़ीगोला-तेतराढ़ सड़क के निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय पर पूरा कराने को कहा। 🔹 निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 🔹 धीमी गति से चल रहे एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा नियमित स्थल निरीक्षण करने को कहा। 🏗️ जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी आधारभूत संरचनाएं सीधे लोगों की सुविधा से जुड़ी हैं। इसलिए गुणवत्ता, समयबद्धता और तकनीकी मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया। #IPRD #DistrictAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 17, 2026
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा राखी कार्यक्रम 🇮🇳 पुलिस लाइन में मनाया गया तिरंगा राखी उत्सव, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राष्ट्रप्रेम की राखी... समस्तीपुर, 17 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिवस “तिरंगा राखी कार्यक्रम” का आयोजन पुलिस केंद्र, समस्तीपुर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और पुलिस बल के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओं की यह यात्रा पुलिस केंद्र परिसर पहुंची, जहां उत्साहपूर्ण वातावरण में तिरंगा राखी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा स्वयं तैयार की गई आकर्षक तिरंगा राखियों को पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों की कलाई पर बांधा गया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की तथा देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। परिसर में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम ने “हर घर तिरंगा” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पुलिस और समाज के बीच आत्मीय जुड़ाव का सुंदर संदेश दिया। जिला प्रशासन की इस पहल ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि एकता, सम्मान, भाईचारे और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। तिरंगा राखी के माध्यम से विद्यालयी बच्चों ने पुलिस बल के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को एक नई भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की। #HarGharTiranga #rakhispecial #TirangaRakhi #DistrictAdministration #samastipur Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 17, 2026
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार.... समस्तीपुर, 17 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली, नल-जल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा आवेदकों को नियमानुसार ससमय राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। #highlight
Patna, Bihar | Aug 17, 2026
Patna, Bihar | Aug 17, 2026
आश्रय ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस - Patna Rural News