दाउदनगर: वार्ड संख्या 16 गोला रोड में संत रविदास मंदिर में भाजपा नेताओं ने संत शिरोमणि रविदास समिति के सदस्यों को सम्मानित किया
शहर के वार्ड संख्या 16 गोला रोड में संत रविदास मंदिर में भाजपा नेताओं ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे संत शिरोमणि रविदास समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक ने कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए।वार्ड पार्षद मोतीलाल ने कहा कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता।