दाउदनगर: मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर के पास मनाई गई बिहार के पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी रामनरेश सिंह की जयंती
मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर के पास बिहार के पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी रामनरेश सिंह की जयंती एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा मंगलवार की दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक मनाई गई। उद्घाटन मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, उप मुख्य पार्षद कमला देवी समेत अन्य अतिथियों ने किया। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री रामनरेश सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।