दाउदनगर: जिनोरिया में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने थाने में कराया केस दर्ज
दाउदनगर- औरंगाबाद मुख्य पथ के जिनोरिया में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मृतक फिरोज अंसारी की पत्नी सम्मा परवीण द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गई थी।पुलिस सूत्रों ने रविवार की शाम 4:00 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।