दाउदनगर: अंछा गांव में रविदास टोला के पास प्रतिमा स्थापना के लिए निकाली गई जलभरी यात्रा, चौरम पुल के पास नहर से की गई जलभरी
अंछा गांव स्थित रविदास टोला के पास संत रविदास, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसके लिए मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे जलभरी यात्रा निकाली गई। आयोजन स्थल से यह जलभरी यात्रा चौरम पुल के पास पहुंची, जहां नहर से जलभरी की गई। बताया गया कि बुधवार को प्रतिमा स्थापना व उद्घाटन होगा। गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।