दाउदनगर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, 2,19,374 लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत सोमवार की दोपहर 12:00 बजे की गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यतीन्द्र प्रसाद ने फाइलेरिया की दवा खाकर इसकी शुरुआत कराई। बताया गया कि दाउदनगर प्रखंड में 2 लाख 19 हजार 374 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।