दाउदनगर: अंछा गांव में रविदास टोला के पास पूजा अर्चना के साथ की गई प्रतिमा की स्थापना, उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष ने किया
अंछा गांव में रविदास टोला के पास बुधवार को 10:00 बजे से पूजा- अर्चना के साथ संत रविदास, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा -अर्चना और हवन किया।वक्ताओं ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला।