तिजारा: तिजारा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, इशरोदा के पास हुआ हादसा
Tijara, Alwar | May 31, 2026 शेरपुर थाना क्षेत्र के इसरोदा के पास रविवार रात लगभग 8:00 बजे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अमन कुमार फैक्ट्री में काम करता था और घटना के समय बाइक से अपने घर लौट रहा था टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल अमन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।