हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सुमन नगर में अवैध खनन में लिप्त 2 ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सुमन नगर में अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रालियां रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीज की और इनकी रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को प्रेषित की। रानीपुर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।