ढीमरखेड़ा: मुरवारी के सेंट्रल बैंक में देर रात सायरन बजते ही मचा हड़कंप, दिल्ली से कटनी कंट्रोल रूम तक पहुंचे अलर्ट
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र स्थित मुरवारी की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अचानक सायरन (बीप) बजने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक में चोरी की आशंका के बीच दिल्ली से लगातार कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में अलर्ट फोन आने लगे। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस ने तत्काल मुस्तैदी दिखाते हुए महज 7 मिनट में बैंक पहुंचकर जांच शुरू कर दी।