मुरैना: आरटीओ बैरियर के पास हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक हुई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बाइक सवार की आई मामूली चोट
Morena, Morena | Jun 3, 2026 मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरटीओ बैरियर के पास नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार को एक डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि मोटरसाइकिल डंपर के नीचे आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है।