फरसगांव: ग्राम पासंगी में बाइक से गिरकर झाटीबन गांव के दो युवक हुए घायल, फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
ग्राम पासंगी में शनिवार की रात लगभग 8 बजे बाइक से गिरकर ग्राम झाटीबन निवासी अंतु राम नेताम और देवसिंग कोर्राम घायल हो गए । दोनो घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है । घायलों ने बताया कि वह दोनो ग्राम बरकई में अपने रिश्तेदार के घर से बासी मेला मनाकर वापस आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल दोनो घायलों को उपचार जारी है ।