रानीगंज: पटहटिया कला गांव में घर के पास पांच वर्षीय मासूम को सांप ने डंसा, उपचार के दौरान हुई मौत, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला ग्राम सभा में घर के पास खेल रही पांच वर्षीय मासूम बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। राजू बनवासी की पुत्री उजाला बनवासी घर के बगल बने छप्पर के पास खेल रही थी। तभी बिल में छिपे सांप ने उसे डंस लिया।घटना के समय बालिका के माता-पिता धान की रोपाई के लिए बाहर गए थे। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल घर पहुंचे और बालिका को सीएचसी गौरा ले