बरियारपुर: श्रम कार्यालय द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गुरुवार को श्रम कार्यालय मुंगेर द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रमिकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्रम आयुक्त, उपश्रम आयुक्त, श्रम अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कर शुभारंभ किया। संचालन श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सदर विक्रम कुमार ने किया। कार्यशाला में प्रखंड के सभी श्रम परिवर्तन पदाधिकारी उपस्थित थे।