रातू: रातू में चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, ₹3.70 लाख के जेवर बरामद
Ratu, Ranchi | Nov 10, 2026 रातू: थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा निवासी आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार भी शामिल है, जिसके खिलाफ हरियाणा में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर काठीटांड़ स्थित अलंकार ज्वेलर्स और जेपी जेवर दुकान से चोरी के आभूषण बरामद क