फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
👉टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी: सीए नितिन कंवर
👉एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू रहेंगे हमारे सदस्य: अध्यक्ष सीए आरुष गुप्ता
फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ 10 सितंबर नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एंड टैक्स ऑडिट ए प्रैक्टिकल अप्रोच' विषय पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में शहर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) और टैक्स अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रख्यात सीए नितिन कंवर रहे, जिन्होंने टैक्स ऑडिट के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए नितिन कंवर ने अपने संबोधन में नॉन-कॉरपोरेट संस्थाओं के वित्तीय विवरणों और टैक्स ऑडिट से जुड़े जटिल नियमों को बेहद सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में टैक्स ऑडिट की बारीकियों को समझना हर पेशेवर के लिए अनिवार्य हो गया है। नई गाइडलाइंस और व्यावहारिक दृष्टिकोण को अपनाकर न केवल गलतियों से बचा जा सकता है, बल्कि क्लाइंट्स को भी बेहतर और पारदर्शी सेवाएं दी जा सकती हैं। उन्होंने ऑडिट रिपोर्ट तैयार करते समय रखी जाने वाली सावधानियों पर कई महत्वपूर्ण टिप्स भी सांझा किए, जिसे उपस्थित सदस्यों ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना।
सेमीनार को संबोधित करते हुए फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए आरुष गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत के उपरांत अपने संबोधन में उन्होंने एसोसिएशन के संकल्प को दोहराते हुए कहा, "हमारी एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों को हमेशा कानूनी बदलावों से अवगत रखना है। एसोसिएशन समय-समय पर इसी तरह की वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन करती रहती है, जिससे हमारे सभी सदस्यों और टैक्स प्रोफेशनल्स को वक्त-वक्त पर नए अपडेट्स और तकनीकी जानकारियां मिलती रहें। यह निरंतर सीखने की प्रक्रिया हमारे पेशे को और अधिक मजबूत बनाती है।"
टैक्स और ऑडिट की गंभीर चर्चा के बीच कार्यक्रम में बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल भी देखने को मिला। मंच से एसोसिएशन के उन साथियों का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया जिनका हाल ही में जन्मदिन था। सभी सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।
इसके साथ ही, समाज और स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अस्पताल के विशेषज्ञों ने उपस्थित सदस्यों को आधुनिक जीवनशैली में आँखों की सुरक्षा और देखभाल हेतु विशेष व अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों के लिए विशेष डिस्काउंटेड आई टेस्ट (आँखों की रियायती जांच) की घोषणा भी की, जिसका सभी ने स्वागत किया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने में एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी ने मुख्य भूमिका निभाई। सेमिनार में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सीए हेमंत खत्री, सचिव सीए विजय कुमार, संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष सीए उज्जवल चौधरी उपस्थित रहे। इनके साथ ही कार्यकारी सदस्य एडवोकेट उमेश कुमार, सीए उमेश कुमार जिंदल, एडवोकेट दीपक जोशी, एडवोकेट संजय मट्टा, सीए तरुण गुप्ता और सीए अजय गुप्ता सहित भारी संख्या में एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सचिव सीए विजय कुमार द्वारा किया गया।