पयागपुर: भूपगंज बाजार में विशालकाय अजगर निकला, मच गया हड़कंप
पयागपुर के भूपगंज बाजार में स्थिति किराने की दुकान के पास विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर देखते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह अजगर को पकड़कर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बोरी में बंद कर दिया। इसके बाद अजगर को ताल बघेल के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।