Varanasi Nag Nathaiya: कदंब की डाल से गंगा में छलांग लगाएंगे कान्हा! तुलसी घाट पर 500 साल पुरानी लीला
काशी के ऐतिहासिक तुलसी घाट पर विश्वप्रसिद्ध नाग नथैया लीला की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को करीब 500 वर्षों पुरानी इस धार्मिक परंपरा का भव्य आयोजन होगा।
काशी के प्रसिद्ध लक्खा मेलों में शामिल नाग नथैया लीला में भगवान श्रीकृष्ण के कालिया नाग मर्दन का पौराणिक प्रसंग जीवंत किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे लीला का मुख्य आकर्षण देखने को मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण किए बाल कलाकार तुलसी घाट पर कदंब की डाल से गंगा रूपी यमुना में छलांग लगाएंगे।
इसके बाद कालिया नाग के विशाल फन पर विराजमान होकर बांसुरी बजाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
#NagNathaiya2026 #NagNathaiya #NagNathaiyaLeela #TulsiGhat #VaranasiNagNathaiya #KaliyaNaagMardan #KrishnaLeela #LordKrishna #KashiLakhaMela #SankatMochan
Sadar, Varanasi | Nov 12, 2026