करौली में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस व व्यापार मंडल की बैठक, एसपी ने दिए सुरक्षा व व्यवस्था के निर्देश
करौली कोतवाली थाने पर बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल (IPS) की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों व पर्वों को लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में त्योहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एसपी सोनवाल ने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन के साथ आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां, डीएसपी किशोर सिंह, कोतवाली थानाधिकारी विनोद सांवरिया, साइबर थानाधिकारी कुसुम, यातायात प्रभारी देवेश जाटव सहित व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।
Badgaon, Udaipur | Nov 4, 2026