खेकड़ा: लहचौड़ा-गौना मार्ग पर बाबा कालें सिंह मंदिर से 11 किलो पीतल का घंटा चोरी, प्रतिमा भी खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
Khekada, Bagpat | Sep 14, 2025 चांदीनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को लहचौड़ा-गौना मार्ग पर बाबा कालें सिंह मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर करीब 11 किलो पीतल का घंटा चोरी कर लिया, साथ में प्रतिमा भी खंडित की गई। गुरुवार को फुलेरा गांव में दादी जी महाराज मंदिर से एक महिला चोर ने चांदी के खड़ाऊ चोरी किए, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है।