खेकड़ा: खेकड़ा एवं चांदी नगर थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन, CO रोहन चौरसिया ने थाना खेकड़ा पर सुनी जन समस्याएं
Khekada, Bagpat | Sep 13, 2025 CO खेकड़ा रोहन चौरसिया ने थाना खेकड़ा पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा चांदीनगर थाने पर थाना प्रभारी ने जन समस्याएं सुनी।