झाझा: झाझा में सीएम के स्वागत से पहले भाजपा नेता की तबीयत बिगड़ी, उन्हें सीएचसी झाझा में भर्ती कराया गया
Jhajha, Jamui | Aug 16, 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए झाझा के रेलवे चांदवारी मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। भाजपा नेता प्रकाश भगत समेत अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल झाझा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. बीके राय ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसा