बक्सर: डीआरएम ने किया बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
Buxar, Buxar | May 25, 2024 दानापुर डीआरएम जयंत कुमार चौधरी रूटीन निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की विधि व्यवस्था, पार्किंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया सहित स्टेशन के अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद तमाम अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार के कोताही न बरतने के निर्देश दिए।