बक्सर: पीएम मोदी की सभा शनिवार को, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डीएम ने सभा स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | May 24, 2024 बक्सर की धरती पर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन शनिवार को होने जा रहा है. अहिरौली में एनडीए प्रत्याशी के जनसमर्थन में होने वाली सभा को लेकर तीन वॉटर प्रूफ भव्य पंडाल बनाये गये हैं. कार्यकम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को आइजी सुरक्षा समेत जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, एसपी, डीएसपी, एसडीओ समेत तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी पूरे दिन डंटे रहे.