बक्सर: रामरेखाघाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबने से एक युवक की हुई मौत, मुंडन संस्कार में रिश्तेदारों संग आरा से आया था मृतक
Buxar, Buxar | May 24, 2024 शहर के रामरेखाघाट पर शुक्रवार को स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक विकाश कुमार आरा शहर स्थित रमगढ़िया मुहल्ला निवासी प्रयाग चौधरी का पुत्र था. 18 वर्षीय विकाश के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों के सहयोग से शव को गंगा से निकाल लिए गए. इस संबंध में मृतक के चाचा ने नगर थाना में आवेदन दिया है.