बक्सर: बक्सर में बोले संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य किसान- किसानों को पीटने वाले पुलिस व पदाधिकारियों पर हो एफआईआर
Buxar, Buxar | May 24, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बक्सर आगमन से पहले शुक्रवार को बक्सर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सदस्य किसानों ने आक्रोश जताया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के बैनर के साथ चल रहे हजारों महिला पुरुष किसान अपने गुस्से का इजहार किए। किसानों ने कहा कि चौसा थर्मल पावर प्लांट में जमीन अधिग्रहण में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।