बक्सर: व्यय प्रेक्षक ने समाहरणालय सभाकक्ष मे लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के दैनिक व्यय लेखा का किया प्रथम जांच, 4 अनुपस्थित
Buxar, Buxar | May 23, 2024 विशाल प्रताप सिंह, व्यय प्रेक्षक के द्वारा तैतीस-बक्सर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन में किए जाने वाले व्यय के बारे में दैनिक रूप से संधारित व्यय लेखा की प्रथम जांच पूर्वाहन 10 से अपराहन 5 बजे तक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जिसमें 10 प्रत्याशियों के अभिकर्ता शामिल हुए वहीं चार अनुपस्थित रहे.