पिथौरा: पेंशनर्स भवन में पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश की तहसील शाखा पिथौरा ने वार्षिक सम्मेलन का किया आयोजन
पिथौरा में आज पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश की तहसील शाखा पिथौरा के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बसना के विधायक संपत अग्रवाल के भाई रामचंद्र अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी पेंशनर्स साथियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।