दमोह: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न, मुकेश पांडे जिला अध्यक्ष निर्वाचित, बसंत खरे बने सचिव, फूल मालाएं पहनाकर दी बचाई
Damoh, Damoh | Jul 11, 2026 दमोह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मुकेश पांडे ने 261 मत प्राप्त कर 4 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर एडवोकेट बसंत खरे निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष राजीव बद्री ठाकुर बने। विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिए गए। मिठाई खिलाकर व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।