*कायाकल्प योजना के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश*
*दीपावली से पूर्व सभी विद्यालयों में रंग-रोगन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश*
दरभंगा, 14 अक्टूबर 2026:-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कायाकल्प के अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग,सहित संबंधित विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली से पूर्व सभी विद्यालयों में रंग-रोगन का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों के रखरखाव एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों में कायाकल्प के तहत लिए गए कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन संस्थानों में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 20 अक्टूबर से पहले सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कमियों को चिह्नित करते हुए आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया जाए। साथ ही, चिह्नित कमियों एवं प्रस्तावित कार्यों से संबंधित विवरण की पोर्टल पर निर्धारित प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकतानुसार योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar
3 views | Darbhanga, Bihar | Oct 14, 2026