हिण्डौन विद्या भारती संस्थान, जयपुर के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय छात्र-छात्रा कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शनिवार को उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ । प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य मुरारी लाल पुरवंशी व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र बाबा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती संस्थान जयपुर के प्रांतीय अधिकारी केसर सिंह नरूका रहे।। अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष अर्जुन गैरा ने की। उपाध्यक्ष विद्या भारती संस्थान करौली मीरा सिंघल, विद्या भारती जिला सचिव टोंक दिनेश शर्मा, जिला सचिव धौलपुर जयवीर शर्मा, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक रोहिताश खेरिया अलवर जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा हरीश पाठक रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उद्घाटन सत्र की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रधानाचार्य मुरारी लाल पुरवंशी ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन पढ़ा एवं मंच परिचय करवाया व सभी का आभार व्यक्त किया । आयोजन समिति के जिला सचिव नरेश सिंह, विद्यालय व्यवस्थापक रामचंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, प्राथमिक प्रधानाध्यापक पिंकेश शर्मा शर्मा ने अतिथियों को पटका पहनकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि केशर सिंह नरूका ने कहा कबड्डी खेल संगठित होने का संदेश देता है। जो टीम संगठन में रहकर प्रदर्शन करती है । वह जीत हासिल करती है ।जैसे कोई खिलाड़ी रेड देने आया तो सभी खिलाड़ियों का सहयोग मिलेगा तो वह टच लाइन तक वापस नहीं आ सकता । खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाते हैं। अध्यक्षता कर रहे गेरा ने कहा खेलों से हम निरोगी बनते हैं भाईचारा पनपता है । प्रतियोगिता 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित होगी । जाएगी,
खेलकूद महाकुंभ को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रति नियुक्त शारीरिक शिक्षक युधिष्ठिर भाकर, गुरमीत ,दीपक स्वामी, गोपाल रोत्रबॉल, राजू डागुर , सतवीर जाट, संदीप झुर्रिया व बाल विद्या भारती के खेल शिक्षक निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं एवं व्यवस्थाओं के सहयोग हेतु धनेश भारद्वाज, करण सिंह सैनी, रामवीर सिंह गुर्जर आदि सभी आचार्य- आचार्याओं का सहयोग रहा।
समापन समारोह स्थानीय विद्यालय में 14 सितंबर को दोपहर में पुरस्कार वितरण के साथ आयोजित होगा।
कार्यक्रम में विद्या भारती समिति जिला व्यवस्थापक बजरंग गोयल व विद्या भारती संस्थान करौली अध्यक्ष गोविन्द दयाल अतिथि उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने जयपुर प्रांत के सीकर, झुंझुनू ,चूरू ,जयपुर ग्रामीण, जयपुर महानगर, टोंक,अलवर, भरतपुर ,दौसा सवाई माधोपुर व मेजबान करौली की 14 ,17 व 19 वर्ष की 26 टीमों के 355 भैया -बहिन खिलाड़ी कबड्डी मैं अपनें खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं
मैच परिणाम ।
उद्घाटन मैच 19 वर्ष भैया वर्ग जयपुर महानगर वर्सेस चूरू के मध्य आयोजित हुआ । चूरू कप्तान अनुज राठौर ने टॉस जीतकर रेड देने का निर्णय लिया इस मैच में चूरू ने जयपुर महानगर को 38 - 24 से हराया। बहिन वर्ग में टोंक ने चूरु को हराया।
17 वर्ष भैया वर्ग में मेजबान करौली ने टोक, भरतपुर ने जयपुर जिला , सवाई माधोपुर में झुंझुनू को हराया। बहिन वर्ग में टोंक ने अलवर जयपुर महानगर ने दौसा को हराया।
14 वर्ष भैया वर्ग में अलवर में टॉप मेजबान करौली ने सवाई माधोपुर को जयपुर महानगर ने जयपुर ग्रामीण को हराया।