जिला परिषद और बीडीसी मामले में सीएम का बयान निंदनीय
Kullu Times
मनाली विधानसभा के वशिष्ठ वार्ड से जिला परिषद ठाकर दास का कहना है कि कांग्रेस को लोकतांत्रिक जनादेश का सम्मान करना चाहिए और जनता के निर्णय को स्वीकार करना चाहिए। हार की हताशा में लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुने हुए प्रतिनिधियों और धार्मिक आस्थाओं पर टिप्पणी करना किसी भी जिम्मेदार राजनीतिक दल को शोभा नहीं देता है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी चुने हुए प्रतिनिधियों का और मतदाताओं का अपमान है। इस टिप्पणी के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
Kullu, Kullu | Jun 6, 2026