हरसूद: सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय हरसूद में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस धूमधाम से मनाया
Harsud, Khandwa | Sep 24, 2026 स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में गुरुवार सुबह 11:30 बजे के लगभग सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उत्साह से विद्यार्थियों ने भाग लिया।