सुनेल: सुनेल क्षेत्र के तीन कार्मिकों को दिए गए कारण बताओ नोटिस, मेट को किया गया ब्लैकलिस्ट
पंचायत समिति पिडावा के सुनेल मुख्यालय के अधीन आने वाले तीन कार्मिकों को शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं,तथा एक मेट को ब्लैकलिस्ट किया गया है।ग्राम पंचायत शेरपुर, सोयला, कनवाड़ी के मेटों द्वारा श्रमिकों की ऑनलाईन उपस्थिति फोटो के माध्यम से अपलोड करने के कारण आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।