सुनेल: ओसाव में निकाली गई भव्य चुनर यात्रा, गौशाला में किया गया गौ पूजन
सुनेल क्षेत्र के ओसाव गांव में श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भव्य चुनर यात्रा निकालकर गौ पूजन की गई।सबसे पहले महिलाओं द्वारा पूरे गांव में चुनर यात्रा निकाली।चुनर यात्रा गौशाला में पहुंची।इसके बाद गोशाला अध्यक्ष बनेसिंह की अगुवाई में गौ पूजन किया गया।गौ पूजन के समय सभी ग्रामवासियों द्वारा ढोल नगाड़ो के साथ जमकर आतिश बाजी की गई।