सुनेल: गागरीन बांध की नहर का पानी सुनेल क्षेत्र में पहुंचा, जल संसाधन विभाग ने ली राहत की सांस
गागरीन बांध की मुख्य नहर का पानी गुरुवार शाम 5 बजे सुनेल क्षेत्र में पहुंचने पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। गागरीन सिंचाई परियोजना के कनिष्ठ अभियंता सुनील किराड़ ने बताया है कि पिड़ावा क्षेत्र में स्थित गागरीन बांध की नहर में चार दिन पूर्व सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया था।जिसकी विभाग के अभियंता लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।