सुनेल: उन्हेल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए
उन्हेंल में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में 3 जने गंभीर घायल हो गए।उन्हेल निवासी रामलाल पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवा कर गांव में आ रहा था।उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में रामलाल गंभीर घायल हो गया।जबकि दूसरी बाइक पर सवार संतोष बाइक व उसकी बेटी वंदना भी घायल हो गई।