सुनेल: किसान संघ के नेतृत्व में हेमड़ा में बिजली की ट्रिपिंग समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर एक्स ईएन को सोंपा ज्ञापन
हेमड़ा में शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे बिजली ट्रिपिंग की समस्या को लेकर किसान संघ के नेतृत्व में विद्युत विभाग के एक्स ईएन को ज्ञापन सोंपा है।ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि हेमड़ा जीएसएस से निकलने वाले बोरखेड़ी फीडर पर दिन में कई बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या आ रही है।जिससे किसानों को सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।