सुनेल: हेमड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत
हेमड़ा के पास रविवार शाम करीब 6 बजे दो बाईको की आमने सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई है।थाना अधिकारी विष्णुसिंह ने बताया है कि पिड़ावा सुनेल रोड़ पर हेमड़ा गांव के पास तेलियाखेड़ी निवासी दुर्गालाल व हड़तिया निवासी सोहनलाल बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों की मौत हो गई है।दोनों शवों का सोमवार को पीएम करवाया जाएगा।