🚨 ब्रेकिंग गोरखपुर | स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण का वीडियो वायरल
📍 कैम्पियरगंज: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय, सोनौरा बुजुर्ग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में तिरंगा निर्धारित ध्वजदंड पर फहराने के बजाय हाथ में लेकर झंडारोहण की औपचारिकता पूरी करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रगान शुरू होता है, लेकिन वीडियो में राष्ट्रगान की पंक्तियां अधूरी दिखाई देती हैं और कुछ समय बाद राष्ट्रगान रुक जाता है। इसके बाद “भारत माता की जय” के नारे लगाए जाते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि राष्ट्रीय पर्व और राष्ट्रगान जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं।
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, पूरी अवधि और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग की ओर से नहीं हुई है। आधिकारिक जांच या स्पष्टीकरण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Public maharajganj
#Gorakhpur #Campierganj #SonouraBuzurg #IndependenceDay #15August #ViralVideo #everyone #follower #nonfollowers #FlagHoisting #NationalAnthem #BreakingNews #PublicMaharajganj
Maharajganj, Maharajganj | Aug 16, 2026