बास्तानार: विधायक ने बास्तानार ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़े किलेपाल में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का किया लोकार्पण
बास्तानार ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े किलेपाल में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण विधायक विनायक गोयल के करकमलों द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ। इस छात्रावास भवन का निर्माण कार्य कुल लागत राशि 191.51 लाख रुपये से पूर्ण किया गया है।