हथुआ: विधायक पप्पू पांडेय और सीए राहुल तिवारी को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
गोपालगंज जिले के कद्दावर नेता और कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल तिवारी को स्थानीय न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई अब सात मई को निर्धारित की गई है।