बरेली: बरेली में बारिश का कहर, दुकानों में घुसा पानी, व्यापारियों ने डीएम से सर्वे और राहत की मांग की
बरेली में भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव ने आम लोगों के साथ व्यापारियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी घुसने से माल, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और मशीनरी खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल बरेली ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष गौरव