बहराइच: कलेक्ट्रेट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अखिलेश यादव सहित सांसदों को हिरासत में लेने के विरोध में फूंका पुतला
सोमवार को दिल्ली में अखिलेश यादव सहित विपक्षी दलों के सांसदों को हिरासत में लेने के विरोध में बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका है। सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने बताया की विपक्षी दलों के सांसदों के साथ हमारे नेता को गिरफ्तार किया गया है, इसके विरोध में हम लोगों ने पुतला फूँका है।