आंवला: आंवला में आफत की बारिश से कच्चे मकान ढहे, गलियों में जलभराव; पीएम आवास न मिलने से संकट में आए परिवार
Aonla, Bareilly | Sep 27, 2026 आंवला नगर और ग्रामीण इलाकों में पिछले 50 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश अब आम जनता के लिए आफत बन चुकी है। रविवार सुबह दस बजे भी लगातार हो रहे इस वर्षापात ने क्षेत्र के कच्चे और जर्जर मकानों को ज़मींदोज़ करना शुरू कर दिया है। गलियों से लेकर रिहायशी बस्तियों तक में भारी जलभराव हो गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।