पुष्पराजगढ़: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने मंगलवार को 6:00बजे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप-2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय महिला शक्ति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और मेहनत से कोई लक्ष्य असंभव नहीं।”