पुष्पराजगढ़: अधीक्षक ने अमरकंटक उप डाकघर का औचक निरीक्षण किया
अमरकंटक स्थित उप डाकघर का अधीक्षक डाकघर शहडोल पुष्पेंद्र सिंह ने सोमवार को 3 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने उप डाकघर की समस्त कार्यप्रणाली, अभिलेखों तथा लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने डाकघर परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख रख-रखाव, पार्सल एवं मनीऑर्डर वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।