पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 13 स्थित गणेश धूना आश्रम,मंदिर के समीप सोमवार को 1 बजे 40 वर्षीय युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। मृत युवक बीते कुछ दिनों से अमरकंटक नगर में इधर-उधर घूमता देखा जा रहा था। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस इस पर जांच कर रही है।