सेवा संकल्प वृक्ष कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर की मिट्टी भोपाल भेजी जाएगी
________________
एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
________________
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में हुआ सेवा संकल्प वृक्ष कार्यक्रम
________________
खरगोन 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन परिसर में “सेवा संकल्प वृक्ष” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 36 एमपी बटालियन एनसीसी, खंडवा के कमान अधिकारी कर्नल के. राजेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की मिट्टी एकत्रित कर दो-दो किलोग्राम के दो पैकेट तैयार किए गए। इनमें से एक पैकेट एसयूओ मंशाराम चौहान तथा दूसरा पैकेट यूओ प्राची सज्जन द्वारा तैयार किया गया। तैयार मिट्टी के पैकेटों को बायोडिग्रेडेबल थैलियों में सुरक्षित रूप से पैक कर भोपाल भेजा जाएगा।
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में इस मिट्टी का उपयोग पौधारोपण के लिए किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन की मिट्टी को पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सेवा संकल्प से जोड़ा गया है।
कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट श्री संतोष राठौड़, महिला एनसीसी अधिकारी डॉ. रंजिता पाटीदार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वंदना बर्वे सहित प्राध्यापकगण, महाविद्यालयीन स्टाफ, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान